कोरबा

By Anand Kumar

SPORTS  | 12:00:00 AM

title

कोरबा :

तृतीय राज्य स्तरीय कलरिपयत्तु खेल कोरबा में सम्पन्न।

आर्यन पटेल ने दो स्वर्ण जीते।

08 स्वर्ण, 09 रजत और 09 काँस्य सहित कुल 26 पदक जीत कर रायपुर जिला तृतीय स्थान पर

सर्वाधिक 22 पदक पदक विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते।

पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय कलरिपयतु चैंपियनशिप त्रिवेन्द्रम में भाग लेंगे।

छ ग कलरिपयत्तु संघ के तत्वावधान में कोरबा जिला कलरिपयत्तु संघ द्वारा आदर्श नगर सामुदायिक भवन, कुसमुंडा, कोरबा में 06 जुलाई 2024 से आयोजित तीन दिवसीय कलरिपयत्तु खेल का समापन 08 जुलाई को हुआ।

इस प्रतियोगिता में कोरबा और बालोद जिले के बीच प्रथम स्थान के लिए काँटे की टक्कर हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रथम मेज़बान कोरबा, द्वितीय बालोद और तृतीय स्थान पर रायपुर टीम रही।

इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने रायपुर के 24 खिलाड़ियों और 03 अधिकारियों का दल गया था जिसमे 15 खिलाड़ी, 02 अधिकारी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी, रायपुर के थे और 09 खिलाड़ी, 01 अधिकारी जुबेसा'स एकेडमी और श्री गुजराती स्कूल के थे।

रायपुर को प्राप्त कुल 08 स्वर्ण, 09 रजत और 09 काँस्य पदक सहित कुल 26 पदक में विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने 06 स्वर्ण, 08 रजत और 08 काँस्य सहित कुल 22 पदक अर्जित किये। जबकि श्री गुजराती स्कूल और जुबेसा'स एकेडमी के खिलाड़ियों ने 02 स्वर्ण, 01 रजत और 01 काँस्य पदक सहित कुल 04 पदक जीते।

उल्लेखनीय है कि रायपुर के खिलाड़ियों ने कलारिपयात्तु खेल के चुआदुक्कल, हाई किक, उर्मी, तलवार & ढाल, स्टिक, तलवार & तलवार, कुरुवादीपपयत्तु, फाइट, मैपयत्तु आदि इवेन्ट में भाग लिए और उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

रायपुर दल :-

बालिका:-
(क्रमांक, नाम, प्राप्त पदक और इवेन्ट का नाम)

01) कु दिव्या अग्रवाल - स्वर्ण, रजत, काँस्य और काँस्य
(कुरुवादीपपयत्तु, तलवार & तलवार, लांग स्टिक और मैपयट्टू)

02) कु हंसा साहू - स्वर्ण, रजत, काँस्य और काँस्य
(कुरुवादीपपयत्तु, तलवार & तलवार, लॉन्ग स्टिक और मैपयट्टू)

03) कु तोशी पाण्डेय - रजत (+65kg फाइट)

04) कु समिधा अग्रवाल - स्वर्ण और काँस्य
(मैपयट्टू और चुवादुक्कल)

10 प्रतिभागी खिलाड़ी जो क्वार्टर फाइनल तक पहुँचे परन्तु पदक जीतने में असफल रहे।

05) कु अर्पिता अग्रवाल
06) कु पल्लवी साहू,
07) कु शिवानी वर्मा,
08) कु सरवरी सोनार,
09) कु लीना यादव,
10) कु यक्षिता रेड्डी,
11) कु टिकेश्वरी साहू,
12) लक्ष्मीनारायण,
13) पारस चावल,
14) अर्चित केशवानी,

बालक :-
(क्रमांक, नाम, प्राप्त पदक और इवेन्ट का नाम)

15) राजकुमार निर्मलकर - रजत और काँस्य
(कुरुवादीपपयत्तु और तलवार & तलवार)

16) विनय यादव - स्वर्ण (+65kg फाइट)

17) जागेश्वर डडसेना - रजत (+65kg फाइट)

18) जय कुमार - रजत और काँस्य
(कुरुवादीपपयत्तु और तलवार & तलवार)

19) आर्यन पटेल - स्वर्ण, स्वर्ण और रजत
(चुवादुक्कल, मैंप्पयत्तु और तलवार & ढाल)

20) विंध्य कुमार सोनी - रजत और काँस्य
(तलवार & ढाल और हाई किक)

21) अनुभव राज - रजत (हाई किक)

22) अभय चंद्राकर - रजत (हाई किक)

23) जय चंद्राकर - स्वर्ण और काँस्य
(चुवादुक्कल और हाई किक)

24) पार्थ वर्मा - स्वर्ण (हाई किक)

अधिकारी गण :- अनीस मेमन, अमन यादव & कु अनिता चौहान।

इस स्पर्धा के कलरीपयतु खेल के समस्त पदक विजता खिलाड़ियों का चयन राज्य दल में किया गया है जो त्रिवेन्द्रम (केरल) में 09 - 11 अगस्त 2024 माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय कलरीपयतु चैंपियनशिप में भाग लेगा।

09 - 11अगस्त 2024 को आयोजित कलरिपयत्तु राष्ट्रीय चैंपियनशिप त्रिवेन्द्रम में भाग लेने वाले पात्र कलरिपयतु खिलाड़ियों का चयन आगामी खेलो इण्डिया यूथ गेम और 37वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड हेतू किया जाएगा जो अपने अपने राज्य का उक्त राष्ट्रीय खेल में प्रतिनिधित्व करेंगे।

छ ग कलारिपयात्तु संघ के महासचिव कमलेश देवांगन ने अनीस मेमन (अध्यक्ष - जिला कलारिपयात्तु संघ रायपुर) के हवाले से बताया कि कलारिपयात्तु खेल, खेल एवँ युवा कल्याण मंत्रालय भारत शासन से मान्यता प्राप्त, राष्ट्रीय खेल, खेलो इण्डिया यूथ गेम्स, स्कूल गेम्स में शामिल हैं।

संलग्न : रायपुर कलरिपयतु दल ग्रुप फ़ोटो एवँ फ़ाइल फ़ोटो।

अनीस मेमन अमन यादव
अध्यक्ष सचिव
जिला कलारिपयात्तु संघ रायपुर

WhatsApp      Gmail