CG Crime News -: अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, अवैध संबंध के कारण आरोपी ने महिला की हत्या की

By NAVED

Crime  | 12:00:00 AM

title

RAIPUR :

अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए जिले की केल्हारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता अवैध संबंध के कारण आरोपी ने महिला की हत्या की है, मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 22 मई के शाम 5 बजे पुलिस को ग्राम तिलोखन के जंगल के बीही नाला में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। जिसकी शिनाख्ती पुलिस ने नान बाई 27 वर्ष के रूप में की।

मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर छानबीन कर रही थी, तभी पुलिस ने आरोपी अरविंद जोगी 38 वर्ष निवासी ग्राम कर्रावन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो आरोपी ने बताया कि उसका नान बाई के साथ अवैध संबंध था। जिससे उसे रास्ते से हटाने के लिए नान बाई की हत्या करने की योजना बनाई और उसे रास्ते से हटा दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

#CHHATTISGARH
WhatsApp      Gmail