कोविड वैक्सीन :- देश में 75 लाख के पार पंहुचा टीकाकरण का आंकड़ा, 1 करोड़ से ज्यादा लोग दे चुके है स्वस्थ

By Tamanna

NATIONAL  | 12:00:00 AM

title

DELHI :

देश में कोविड के सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और आज इनकी संख्‍या 1.35 लाख  पर पहुंच गई है।

देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्‍या कुल मामलों की 1.25 प्रतिशत है। पिछले कुछ हफ्तों से दिन-प्रतिदिन सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में भारत में नये मामलों के प्रसार पर सकारात्‍मक रुख नजर आता है। देश में मात्र एक राज्‍य में 1000 से ज्‍यादा मामले दर्ज होने के अलावा शेष सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1000 से कम नये मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 4 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इनमें दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव, लद्दाख, त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में दैनिक मृत्‍यु के मामले में भी महत्‍वपूर्ण रूप से गिरावट दर्ज की गई है। 18 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्‍यु नहीं हुई है। 13 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1 से 5 के बीच मृत्‍यु के मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में 9,309 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान 15,858 नये रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं।

राष्‍ट्रीय रिकवरी दर (97.32 प्रतिशत) के साथ वैश्विक स्‍तर पर सर्वाधिक रिकवरी में से एक है। निरंतर रूप से स्‍वस्‍थ हो रहे रोगियों की संख्‍या ने राष्‍ट्रीय रिकवरी दर को महत्‍वपूर्ण रूप से सुधारने में मदद की है।

कुल स्‍वस्‍थ हुए रोगियों की संख्‍या 1,05,89,230 है। सक्रिय मामलों और स्‍वस्‍थ हुए मामलों के बीच का अंतराल निरंतर बढ़ रहा है और यह 1,04,53,304 पर है।

12 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, देशव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 75 लाख (75,05,010) से ज्‍यादा लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।

क्र. सं.

राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश

टीकाकृत लाभार्थी

1

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

3,454

2

आंध्र प्रदेश

3,43,813

3

अरुणाचल प्रदेश

14,322

4

असम

1,17,607

5

बिहार

4,48,903

6

चंडीगढ़

7,374

7

छत्तीसगढ

2,33,126

8

दादरा और नगर हवेली

2,698

9

दमन और दीव

1,030

10

दिल्ली

1,62,596

11

गोवा

11,391

12

गुजरात

6,45,439

13

हरियाणा

1,90,390

14

हिमाचल प्रदेश

72,191

15

जम्मू और कश्मीर

93,570

16

झारखंड

1,74,080

17

कर्नाटक

4,77,005

18

केरल

3,33,560

19

लद्दाख

2,761

20

लक्षद्वीप

920

21

मध्य प्रदेश

4,87,271

22

महाराष्ट्र

6,08,573

23

मणिपुर

15,944

24

मेघालय

11,642

25

मिजोरम

11,046

26

नगालैंड

8,371

27

ओडिशा

3,83,023

28

पुदुचेरी

4,780

29

पंजाब

97,668

30

राजस्थान

5,90,990

31

सिक्किम

8,316

32

तमिलनाडु

2,11,762

33

तेलंगाना

2,70,615

34

त्रिपुरा

59,438

35

उत्‍तर प्रदेश

7,63,421

36

उत्तराखंड

97,618

37

पश्चिम बंगाल

4,53,303

38

विभिन्‍न

84,999

कुल

75,05,010

WhatsApp      Gmail