छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री के OSD और PSO कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए क्वारंटाइन

By Anand

CHHATTISGARH  | 12:00:00 AM

title

RAIPUR:

रायपुर: राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है| सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी चेतन बोरघरिया और पीएसओ कचरु कोरोना पॉजिटिव मिले है| संक्रमित पाए जाने के बाद बघेल क्वारंटाइन हो गए है|

मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं| मेरी रिपोर्ट इस समय निगेटिव है, लेकिन मैं एहतियातन अगले चार दिन आइसोलेशन में रहूंगा| संकट का समय है कृपया सभी लोग सावधानी बरतते रहें|

#CG GOVT
WhatsApp      Gmail