आज का गूगल का डूडल प्रसिद्ध पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को समर्पित

By Anant

NATIONAL  | 12:00:00 AM

title

NEW DELHI:

आज अमृता प्रीतम का 100वां जन्मदिन है। गूगल का ये डूडल काफी खास अंदाज में बनाया गया है। अमृता अपने समय की मशहूर लेखिकाओं में से एक थीं। डूडल में तस्वीर के माध्यम से उन्हें कुछ लिखते हुए दिखाया गया है। इस तस्वीर पर क्लिक करने से अमृता प्रीतम से जुड़ी सारी जानकारी जानी जा सकती है।

अमृता साल 1919 में पंजाब के गुजरांवाला जिले में पैदा हुई थीं। उन्हें पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री माना जाता है। अमृता ने अपने जीवनकाल में करीब सौ किताबें लिखीं, जिनमें से एक उनके जीवन पर आधारित भी है। उनके जीवन पर आधारित किताब का नाम 'रसीदी टिकट' है। वह उन साहित्याकारों में शामिल हैं, जिनकी किताबों का कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है। उन्हें जीवन के अंतिम समय में भारत के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। जबकि साहित्य अकादमी पुरस्कार उन्हें इससे पहले ही मिल गया था। उनके बचपन की बात करें तो वह लाहौर में बीता था। उनकी शिक्षा भी वहीं पर हुई। अमृता ने बेहद कम उम्र में ही लिखना शुरू कर दिया था।

#TRENDING
WhatsApp      Gmail