छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

title

RAIPUR:

रायपुर: विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल में उनके नाम की घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक आज रविवार को प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई।

बैठक में पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सोनोवाल व गौतम,प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहे। बता दें कि 54 सीट जीतकर भाजपा पुन: सरकार बनाने जा रही है।

राजनीतिक जीवन

1989 - पंच, ग्राम बगिया, बंदरचुआं, कांसाबेल

1990 - सरपंच, ग्राम पंचायत, बगिया निर्विरोध) 1990 -1998: सदस्य, मध्यप्रदेश विधानसभा,तपकरा

1999 -13 वीं लोकसभा के सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र

2006 - प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, छत्तीसगढ़

2009 - 15 वीं लोकसभा सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र 2014 - 16 वीं लोकसभा, लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ 27 मई 2014 से 2019 - केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय

2 दिसंबर 2022 - विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा

8 जुलाई 2023 - राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा

#CHHATTISGARH
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved