Breaking News : सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

By Anant

NATIONAL  | 12:00:00 AM

title

MUMBAI:

मुंबई : सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का निधन हो गया है। उद्योग जगत में सहारा के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। सहारा प्रमुख के चीफ का निधन मुंबई में हुआ। उन्होंने 75 साल की आयु में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा| जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी| सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था| वो भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे|  उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से जाना जाता था।

सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय बीते कई महीनों से अस्वस्थ थे। करीब दो माह पूर्व वह इलाज के लिए मुंबई गये थे। वह अपने पीछे पत्नी स्वप्ना राय और दो बेटों सुशांतो और सीमांतो को छोड़ गए है। तीनो कई साल से विदेश में है।

#NATIONAL
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved