Rishi Sunak : भारतीय मूल के सुनक की लोकप्रियता ब्रिटेन के लोगों के बीच ज्यादा मजबूत हुई ,सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By DAMINI

TRENDING  | 12:00:00 AM

title

DELHI :

भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन की सत्ता संभाले एक महीने का वक्त हो चुका है। ऐसे में एक सर्वे में आज सामने आया है कि ब्रिटेन के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता सत्ताधारी पार्टी की तुलना में ज्यादा मजबूत हुई है। नवंबर इप्सोस पॉलिटिकल मॉनिटर द्वारा किए गए इस सर्वे में ये तथ्य सामने आए हैं।

नवंबर इप्सोस पॉलिटिकल मॉनिटर के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में किए गए एक सर्वे में सुनक ने विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर को पीछे छोड़ दिया। हालाँकि, जनमत सर्वे में यह भी सामने आया है कि कंजर्वेटिव पार्टी को पसंद करने वाले लोगों का अनुपात जून के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है जबकि लेबर पार्टी को पसंद करने वालों का अनुपात थोड़ा बढ़ गया है।


नवंबर इप्सोस पॉलिटिकल मॉनिटर ने बताया कि सर्वे में सामने आया है कि करीब 47 फीसदी लोगों का कहना है कि वे ऋषि सुनक को पसंद करते हैं, वहीं, पांच में से दो (41 फीसदी) लोगों ने उन्हें नापसंद किया हैं। सुनक को इस साल की शुरुआत में बोरिस जॉनसन की तुलना में ज्यादा पसंद किया गया है।

वहीं, चार में से केवल एक करीबन 26 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे कंजर्वेटिव पार्टी को पसंद करते हैं। ये जून 2007 के बाद से कंजर्वेटिव पार्टी की सबसे खराब रेटिंग है, 2007 में कंजर्वेटिव पार्टी ने तत्कालीन प्रधान मंत्री डेविड कैमरन के तहत 29 प्रतिशत स्कोर किया था। वहीं, हालिया सर्वे में 62 प्रतिशत ने कहा कि वे उन्हें नापसंद करते हैं। अपनी ही पार्टी के सदस्यों का समर्थन खो देने के बाद लिज़ ट्रस ने चौंकाते हुए अपने इस्तीफे का एलान किया था। जिसके बाद 25 अक्टूबर को सुनक ने पीएम के रूप में कार्यभार संभाला था। जिसके बाद से उनकों पसंद करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

इस हालिया सर्वे में ऋषि सुनक के लिए व्यक्तिगत समर्थन में बढ़ोतरी एक बेहतर परिणाम है, लेकिन टोरीज की घटती लोकप्रियता चिंता का विषय भी है। यूरोप में चल रहे संघर्ष के कारण ऊर्जा संकट की वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बीच देश के आर्थिक संकट पर पकड़ बनाने सहित वर्तमान पीएम सुनक के सामने बहुत बड़ी चुनौतियाँ हैं।

#TRENDING
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved