नई दिल्ली : अब अगले हफ्ते से आसानी हासिल करें Twitter ब्लू टिक, जानिए इसका पूरा प्रोसेस

By NAVED

TECH  | 12:00:00 AM

title

DELHI:

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter यूजर्स के लिए खुशखबरी है। दरअसल Twitter ने वेरिफिकेशन प्रोग्राम को दोबारा से लॉन्च करने का ऐलान किया है। ऐसे में अगर Twitter यूजर अपने एकाउंट के लिए ब्लू टिक मार्क हासिल करना चाहते हैं, तो अब पहले के मुकाबले आसानी से ब्लू टिक हासिल किया जा सकेगा। ब्लू टिक हासिल करने के लिए यूजर्स को खुद से वेरिफिकेशन्स के लिए रिक्वेस्ट डालनी होगी। टेक्नोलॉजी रिसर्चर Jan Manchun Wong ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Twitter अगले हफ्ते से वेरिफिकेशन फीचर को दोबारा से सभी के लिए लॉन्च किया जा सकता है। Twitter इस साल जनवरी से वेरिफिकेशन्स रिक्वेस्ड फीचर को लॉन्च करना चाहता था। हालांकि कंपनी के इस प्लान को री-लॉन्च करने में देरी हो गई है। रिसर्चर Jan manchun Wong ने खुलासा किया है कि आखिर Twitter का वेरिफिकेशन प्रोसेस कैसे काम करेगा। साथ ही उनकी तरफ से जानकारी दी गई है कि आखिर किस तरह के एकाउंट ब्लू टिक हासिल करने के हकदार होंगे। Wong के मुताबिक Twitter की तरफ से पूछा जाएगा कि आखिर आपका Twitter एकाउंट पर्सनल है या फिर कंपनी का है। साथ ही क्या आप एक्टिविस्ट, एंटरटेनमेंट ग्रुप से जुड़ाव रखते है या फिर आप पत्रकार या फिर सरकारी अधिकारी हैं। आपके दावे को सही माना जाएं। इसके लिए आपको आपकी प्रोफेशनल आईडी की जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपकी जानाकारी को वेरिफाई किया जाएगा। Google अलग-अलग प्रोफेशन से आने वाले लोगों को अलग-अलव लेवल के तहत कैटेगराइज्ड करता है। उदाहरण के तौर पर नेताओं को एक अलग लेवल दिया जाएगा। जबकि पत्रकारों या कंटेंट राइटर को अलग लेवल दिया जाएगा। दरअसल Twitter को पिछले कुछ वक्त में अमेरिका में कई सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इसके बाद कंपनी ने नेताओं के एकाउंट के लिए एक अलग लेवल को लॉन्च किया है। 

  • ट्विटर पर आपका नाम अपने असली नाम या फिर उससे मिलता-जुलता होना चाहिए। यही नियम कंपनी के मामले में भी लागू होता है।
  • Twitter पर वेरिफाइड फोन नंबर, कंफर्म ईमेल आईडी, व्‍यक्ति या फिर कंपनी या ब्रांड के बारे में विस्‍तृत जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • कंपनी, ब्रांड या अकाउंट यूजर का असली फोटो देना होगा।
  • व्‍यक्तिगत अकाउंट होने पर जन्‍मदिन की जानकारी देनी होगी।
  • ट्विटर की प्राइवेसी सेटिंग में पब्लिक ट्वीट्स सेट होना।
  • verification.twitter.com पर जाकर आपको यह बताना होगा कि आप ऐसा क्‍या काम करते हैं, जिसके लिए आपके अकाउंट को वेरिफाई किया जाए।
  • सरकार द्वारा जारी पहचान दस्‍तावेज की स्‍कैन कॉपी को अपलोड करना। (मसलन, ड्राइवर लाइसेंस या पासपोर्ट)
  • verification.twitter.com पर दिए गए स्‍टेप्‍स को एक के बाद एक करके पूरा करते जाइए।
  • इसके बाद ट्विटर आपको एक ईमेल भेजकर बताएगा कि आपका अकाउंट वेरिफाइ हुआ है या नहीं। अगर आपका अकाउंट वेरिफाई नहीं होता है तो 30 दिन बाद आप फिर से यही प्रक्रिया दोहराइए।

#TECHNICAL
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved