आज क्या है खास: कौन है रूस की वेरा गेड्रोइट्स जिसको आज गूगल ने किया डूडल से सम्मानित

By Tamanna

TRENDING  | 12:00:00 AM

title

DELHI :

इंटरनेट संर्च इंजन कंपनी Google ने आज रूस की पहली महिला सर्जन Vera Gedroits को सम्मानित किया है| गूगल ने वेरा के 151वें जन्मदिन पर उनके लिए डूडल बनाया है| डॉ. वेरा इग्नटिवेना गेड्रोइट्स रूस की डॉक्टर ऑफ मेडिसिन थीं, यह अपने देश की पहली महिला सर्जन थीं. एक सर्जन होने के साथ साथ वेरा प्रोफेसर, कवि व लेखिका भी थीं| इन्होंने युद्ध चिकित्सा के क्षेत्र में कई लोगों की जान बचाई है इस कारण इनका नाम पूरे विश्व में जाना जाता है|

 

बता दें कि रूस में हाईजीन, पोषण युक्त भोजन को लेकर रूस में पहली बार गेड्रोइट्स ने ही आवाज उठाई थी, गेड्रोइट्स का जन्म 19 अप्रैल 1870 को कीव में हुआ था, वह यहां के शाही वंश लिथुआनियाई से ताल्लुक रखती थीं, हालांकि इस दौरान कीव रूस साम्राज्य का भाग था| गेड्रोइट्स ने अपनी मेडिसिन की पढ़ाई स्विट्जरलैंड से की और वे डॉक्टर बनीं| इसके बाद वे वापस अपने देश लौट आईं और अपना करियर एक फैक्ट्री अस्पताल में शुरू किया|

बता दें कि गेड्रोइट्स के नाम कई उपलब्धियां हैं| सर्जन व प्रोफेसर होने के साथ साथ उन्होंने कई रिसर्च पेपरों को भी लिखा है| वह एक बेहतरीन कवि और लेखिका थीं, उन्होंने अपनी बायोग्राफी 1931 में लिखा जिसका शीर्षक ‘Life’ था| इस किताब में उन्होंने अपने जीवन यात्रा के बारे में चर्चा किया है| साल 1932 में 56 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु कीव में हो गई|

#TRENDING
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved