BJP नेता की घटिया करतूत, आई सामने तालकशुदा महिला की तंगी का उठाया भरपूर फायदा, नौकरी पर रखा, फिर कार्यालय में बनाया शारीरिक संबंध

By Anand Kumar

Crime  | 12:00:00 AM

title

मध्य प्रदेश:

 मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता ने तलाकशुदा महिला की तंगी का फायदा उठाकर उसे आर्थिक मदद पहुंचाई। इसके बाद उसे अपनी ऑफिस में नौकरी पर रख लिया। इस दौरान कार्यालय में ही शारीरिक संबंध बनाया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला द्वारिका थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र के भाजपा पार्षद शानू शर्मा के खिलाफ पीड़िता ने एक लिखित आवेदन थाने पर दिया था। जिसके बाद पीड़िता के कहे अनुसार दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं ने केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि कोराना काल में पीड़िता और पार्षद की पहचान हुई थी। उस समय बैंक के लोन को लेकर पीड़िता की आर्थिक मदद की गई थी।

इसके बाद पार्षद ने स्वंय के ऑफिस में उसे नौकरी पर रख लिया और कार्यालय में ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटन को अंजाम दिया। यह भी बताया जा रहा है पार्षद ने कई अन्य जगहों पर पीड़िता की नौकरी भी लगवाई थी। फिलहाल पुलिस ने भाजपा नेता पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved