कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, शाहरुख और रणवीर सहित इन सितारों ने मांगी दुआ

By Anant

SPORTS  | 12:00:00 AM

title

NEW DELHI:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने बताया कि वे सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। जैसी ही इस बात की खबर लोगों तक पहुंची, प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। पूरे देश से लोग कपिल देव के लिए दुआएं मांगने लगे।

इस बीच बॉलीवुड सितारों ने कपिल देव को लेकर क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।

शाहरुख खान ने ट्वीट किया, 'पाजी, जल्दी ठीक हो जाओ। आप जैसे बैटिंग और बॉलिंग में तेज रहे हैं, उसी गति से ठीक हो जाइए। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं सर।'

रितेश देशमुख भी बहुत परेशान हो गए। उन्होंने ट्वीट किया, 'कपिल देव जी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जल्दी ठीक हो जाओ सर।'

राहुल देव ने ट्वीट किया, 'जल्दी ठीक हो जाइए कपिल पाजी। आप बड़े दिल के इंसान हैं। एक दिल का दौरा आपको झुका नहीं सकता। आपके जल्द सेहतमंद होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'

अभिनेता रणवीर सिंह ने लिखा, 'कपिल देव शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक हैं। मेरे मुख्य व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।' 

#CRICKET
WhatsApp      Gmail