पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह, लालू यादव ने जताया दुख

By Anant

NATIONAL  | 12:00:00 AM

title

NEW DELHI:

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं उन्हें नमन करता हूं। उनका जाना बिहार के साथ ही देश की राजनीति में एक शून्य छोड़ गया है। वहीं लालू यादव ने कहा कि प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? आप इतनी दूर चले गए।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लिखा, 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूं। दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे।  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रघुवंश प्रसाद के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, 'बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना से अत्यंत दुःख हुआ। उनका पूरा जीवन लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों के प्रति समर्पित रहा। गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति।'  

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा, 'रघुवंश प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उनको नमन करता हूं। उनके निधन ने बिहार के साथ-साथ देश के राजनीतिक क्षेत्र में एक शून्य छोड़ दिया है। जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व, गरीबी को समझने वाला व्यक्तित्व, पूरा जीवन बिहार के संघर्ष में बिताया। रघुवंश जी के भीतर अपने क्षेत्र के विकास की चिंता थी, उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री जी को अपनी एक विकास के कामों की सूची भेज दी। बिहार के लोगों की, बिहार के विकास की चिंता उस चिट्ठी में प्रकट होती है।' 

#NATIONAL
WhatsApp      Gmail