फिल्म छिछोरे का एक साल हुआ पूरा, श्रद्धा कपूर सहित इन सितारों ने ऐसे किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

By Anant

ENTERTAINMENT  | 12:00:00 AM

title

MUMBAI:

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया था। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज सुशांत सिंह राजपूत फिल्म छिछोरे का एक साल पूरा हो चुका है। सिनेमाघर में रिलीज होने वाली उनकी यह आखिरी फिल्म थी।

छिछोरे के एक साल पूरे होने पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता वरुण शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है। फिल्म छिछोरे पिछले साल छह सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की दर्शकों के अलावा समीक्षकों ने भी जमकर तारीफ की थी। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो में छिछोरे फिल्म की मेकिंग से लेकर प्रमोशन को दिखाया गया है। साथ ही सुशांत की कई तस्वीरें भी नजर आ रही हैं।  

इस वीडियो को साझा करते हुए श्रद्धा कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्यार भरी याद में'। इसी वीडियो को छिछोरे फिल्म के अभिनेता वरुण शर्मा और निर्देशक नितेश तिवारी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। नितेश तिवारी ने वीडियो को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आप हमेशा के लिए हमारे दिल में रहेंगे

#ENTERTAINMENT
WhatsApp      Gmail