चंद्रयान-2 ने पृथ्वी के चक्कर लगाकर कक्षा छोड़ी, 20 अगस्त को चांद की कक्षा में पहुंचेगा

By MANJARI JAISWAL

NATIONAL  | 12:00:00 AM

title

RAIPUR:

बेंगलुरु। चंद्रयान-2 चांद के सफर पर निकल गया है, बुधवार अल सुबह इसने धरती की कक्षा छोड़ दी और रवाना हो गया चांद के उस सफर पर जिसका सभी को इंतजार था। 20 अगस्त को यह चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा और वहां भी एक के बाद एक कक्षाएं बदलते हुए चांद की धरती पर उतरेगा।

इसरो के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार चंद्रयान ने रात 2.21 बजे धरती की कक्षा छोड़ी और लुनार ट्रांसफर ट्रेजेक्टरी में प्रवेश कर गया। अपने ट्वीट में इसरो ने लिखा है-आज के ट्रांस लुनार ट्रांजिट के बाद चंद्रयान-2 पृथ्वी की कक्षा से बाहर हो गया और आगे के सफर पर निकल गया है। चंद्रयान-2 के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और लॉन्च होने के बाद से ही इसके सभी फंक्शन पूरी तरह से काम कर रहे हैं।

इसरो के अनुसार, 20 अगस्त को यान चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा। इसके बाद चांद की अलग-अलग कक्षाओं में घूमते हुए सात सितंबर को चांद पर इसकी लैंडिंग होनी है। लॉन्चिंग के बाद से इसरो अब तक पांच बार इसकी कक्षा में बदलाव कर चुका है। पांचवां बदलाव छह अगस्त को किया गया था।

#TECHNICAL
WhatsApp      Gmail