By
TRENDING | 12:00:00 AM
NEW DELHI:
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज (आठ नवंबर) जन्मदिन है। वह 92 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आडवाणी के आवास पर जाकर मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।
भारत-पाकिस्तान बंटवारे से पहले हुआ था जन्म भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ था। वह भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में जन्मे थे। उनके पिता का नाम कृष्णचंद डी आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी है। उनकी शिक्षा-दीक्षा कराची के स्कूल में हुई और सिंध प्रांत के कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। देश विभाजन के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया। तब यहां उन्होंने कानून की पढ़ाई की। आडवाणी 14 साल की उम्र में ही संघ से जुड़ गए थे।