5 जुलाई को किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण और आप पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

By Anant

NATIONAL  | 12:00:00 AM

title

RAIPUR:

30 दिन पहले 5 जून को भी चंद्र ग्रहण लगा था। ये ग्रहण मांद्य ग्रहण है, इसमें चंद्रमा के सामने धूल जैसी परत होती है। ये दिखाई नहीं देता। इसलिए, इसका कोई धार्मिक महत्व भी नहीं है।

इसे उपच्छाया और पेनुमब्रल ग्रहण भी कहते हैं। इस दिन आषाढ़ मास की पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा रहेगी। ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और इसका धार्मिक महत्व भी नहीं रहेगा, इस वजह से पूर्णिमा से संबंधित सभी पूजन कर्म किए जा सकेंगे।

भारतीय समय के अनुसार 5 जुलाई की सुबह 8.37 बजे से ये चंद्र ग्रहण शुरू होगा और इसका मोक्ष 11.22 बजे होगा। ये ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इरान, ईराक, रूस, चीन, मंगोलिया और भारत के सभी पड़ोसी देशों को छोड़कर शेष पूरी दुनिया में दिखाई देगा। इसके बाद 30 नवंबर को भी ऐसा मांद्य चंद्र ग्रहण होगा।

#NATIONAL
WhatsApp      Gmail