3.2 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ एपल का पहला कम्प्यूटर

By Anand

TECH  | 28/05/2019

title

LONDON:

एपल का पहला कंप्यूटर 4,71,000 डॉलर (करीब 3.2 करोड़ रुपए) में बिका है। एक फैन ने इसे नीलामी में खरीदा है।

एपल के पहले कंप्यूटर की नीलामी लंदन के क्रिस्टी ऑक्शन हाउस में हुई। यह कंप्यूटर जब 1976 में लॉन्च हुआ था, तब इसकी कीमत 666.7 डॉलर (करीब 46,500 रु.) थी।

यह रकम आज के 3,600 पाउंड के बराबर हैं। एपल का यह कंप्यूटर पूरी तरह से चालू हालत में है। इसकी 8-केबी की रैम दी गई है। माना जा रहा है कि 43 साल पहले बने एपल-1 मॉडल के करीब 80 कंप्यूटर अब बचे हैं और वे चालू हालत में हैं।

#TECHNICAL
WhatsApp      Gmail