Aaj Ki Taza Khabar: केजरीवाल की AAP को बड़ा झटका, पंजाब के दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

By Anand Kumar

ELECTION  | 24/04/2024

title

PANJAB:

POPALAL IN.COM   Breaking News Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग में आज और कल का दिन रह गया है। परसो 26 अप्रैल दिन शुक्रवार को 12 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले आज अरुणाचल प्रदेश में 8 मतदान केंद्रों पर पहले फेज की वोटिंग दोबारा से हो रही है।

इसके अलावा आज की प्रमुख खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और रोड शो है। वे आज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। PM मोदी आज भोपाल में रोड शो करेंगे। सागर और हरदा में 2 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कर्नाटक में जनसभा में करेंगे।

 

IPL के 17वें सीजन में आज दिल्ली के स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। बीते दिन हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंटस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराया था। इसके अलावा आज देशभर में, दुनिया के अन्य देशों में और आपके आस-पास क्या कुछ हो रहा है, इसके पल-पल के अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें POPATLAL IN.COM के साथ…

LIVE UPDATES
13:24 (IST) 24 Apr 2024
दिल्ली शराब घोटाले की अगली सुनवाई 7 मई को

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर CBI द्वारा दर्ज मामले में चार्ज फ्रेम करने अभी शुरू नहीं करने की मांग करते हुए अर्ज़ी दाखिल की गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI से जवाब मांगा है। साथ ही CBI मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। मनीष सिसोदिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे।

 
13:09 (IST) 24 Apr 2024
आप ने पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंजाब से दिग्गज नेता ने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नाम इस्तीफा भेजा और लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक का नाम जस्सी खंगूरा है। उन्होंने लुधियाना सेंट्रल के विधायक अशोक पाराशर पप्पी को लुधियाना से लोकसभा उम्मीदवार बनाने पर नाराजगी जताई है।

 

 
12:32 (IST) 24 Apr 2024
कानपुर में 2 भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 2 अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है। दोनों हादसे एक की समय पर हुए। भोगनीपुर थाना क्षेत्र में वैन पलटने से जहां 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हुए हैं। मूसानगर थाना क्षेत्र में लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से कुछ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। कुछ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 
11:32 (IST) 24 Apr 2024
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में PM मोदी की रैली

 11:28 (IST) 24 Apr 2024

राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज

Rahul Gandhi ने कहा कि मेरी जाति में कोई दिलचस्पी है। मैं सिर्फ यह मानता हूं कि 90% आबादी के साथ अन्याय हो रहा है। मैं जाति जनगणना की बात करता हूं तो सब नाराज़ होते हैं। प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि मैं OBC हूं। फिर कहते हैं कि जाति सिर्फ अमीर गरीब की है। क्या कहना चाहते हैं। अगर जाति नहीं तो आप OBC कैसे?

 

मेरी लिए यह राजनीति नहीं, बल्कि जिंदगी का मिशन है- गैरबराबरी को खत्म करना। राजनीति में compromise होती है, जिंदगी के मिशन में compromise नहीं होती। जातिगत जनगणना मेरे लिए सबसे अहम है और इसे कराकर रहूंगा।

 
10:27 (IST) 24 Apr 2024
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा की रंगी वन रेंज में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 2 जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद सेना बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में रांगी जंगलों में तलाशी ले रही थी।

 

तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी में 2 सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस बीच मुठभेड़ क्षेत्र में और अधिक सुरक्षा बल पहुंच गए हैं और छिपे हुए आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी गई है।

 
09:36 (IST) 24 Apr 2024
राहुल गांधी की तबीयत ठीक हुई

राहुल गांधी की तबीयत अब ठीक है और आज से वे चुनावी रण में उतरेंगे। आज महाराष्ट्र में उनकी 2 जनसभाएं हैं। सुबह 11 बजे राहुल गांधी परतवाड़ा में जनसभा करेंगे। दोपहर 3 बजे सोलापुर में प्रणीति शिंदे के लिए वोट मांगेंगे।

 
09:31 (IST) 24 Apr 2024
ग्वालियर में मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई, जिससे जहां ट्रेन में सवार खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। वहीं स्टेशन पर भी अफरा तफरी मच गई। बता दें कि मेमू ट्रेन ग्वालियर से जौरा के बीच चलती है। पत्थरबाजी में ट्रेन के इंजन का कांच टूट गया। शताब्दी और वंदे भारत के बाद मेमू ट्रेन पर पथराव हुआ है।

घटना के बाद RPF एक्टिव हो गई और पत्थरबाजी करने वालों को पकड़ने में जुटी है।

WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved