Weather Update -: मौसम विभाग ने बारिश का दिया अपडेट, शीतलहर से रहेगी राहत लेकिन बारिश कर सकती है लोगों को परेशान

By NAVED

Weather  | 12:00:00 AM

title

DELHI:

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अपडेट दिया है, मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और आसपास के इलाकों को 19 जनवरी से शीतलहर से तो राहत रहेगी लेकिन बारिश लोगों को परेशान कर सकती है, IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में 22 जनवरी से साल की पहली बारिश शुरू हो सकती है।

देश के लगभग सभी राज्यों में इन दिनों ठंड का प्रकोप जारी है, इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 7 दिनों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान है, इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को दी है।

मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी को बारिश या बर्फबारी हो सकती है, मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है, 23-24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है, मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी से उत्तर भारत के राज्यों को शीतलहर से राहत रहेगी, मौसम विभाग ने बताया कि 18 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसके कारण उत्तर भारत को शीतलहर से छुट्टी मिलेगी।

#NATIONAL
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved