CG Update -: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झारखंड से आएंगे रायपुर, यह दौरा भाजपा की उस राष्ट्रीय कार्ययोजना का हिस्सा

By NAVED

POLITICS  | 12:00:00 AM

title

RAIPUR :

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगे, इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे, केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड से रायपुर आएंगे, फिर हेलीकॉप्टर से कोरबा जाएंगे, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर देर शाम रायपुर पहुंचे, वे शाह के साथ जाएंगे, वहीं, सह प्रभारी नितिन नबीन सुबह रायपुर पहुंचे और कोरबा रवाना हो गए।

वहां उन्होंने सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लिया, शाह का यह दौरा भाजपा की उस राष्ट्रीय कार्ययोजना का हिस्सा है, जिसमें केंद्रीय नेताओं को हारी हुई लोकसभा सीटों पर जाना है, हालांकि, उनके दौरे को लेकर सियासी कयास तेज हो गए हैं कि वे अपने भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसा कौन सा मंत्र देकर जाएंगे, शाह कोरबा में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे।

केंद्रीय मंत्री शाह दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 2.35 बजे रायपुर से कोरबा पहुंचेंगे, वे दोपहर 2.40 बजे कोरबा में मां सर्वमंगला के करेंगे दर्शन करेंगे, इसके बाद इंदिरा स्टेडियम में दोपहर 2.55 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे, दोपहर 3.50 को पंचवटी रिसोर्ट में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे, इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाम साढ़े 5 बजे वापस रायपुर लौटेंगे और रायपुर से 5.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

#CHHATTISGARH
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved