By
Weather | 12:00:00 AM
RAIPUR :
उत्तर से आने वाले शुष्क व ठंडी हवाओं से प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है, मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, तापमान लगातार गिर रहा है ओर ठंड लगातार बढ़ रही है, इसके चलते प्रदेश में जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, आने वाले दो दिनों में ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है, मौमस विभाग का कहना है कि अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, कोरिया सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा।
कोरिया सबसे ठंडा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में न्यूनतम तापमान 4.1 और अंबिकापुर का 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, रायपुर में दो दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिरेगा, प्रदेश में शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा, बस्तर संभाग में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है, मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवा की दिशा बदल गई है, उत्तर से शुष्क व ठंडी हवा आ रही है, दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है।
Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved