CG Update -: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, छेरछेरा की CM भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

By NAVED

CHHATTISGARH  | 12:00:00 AM

title

RAIPUR :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छेरछेरा, व शाकम्भरी महोत्सव सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सवेरे 10.50 बजे मुख्यमंत्री निवास से दूधाधारी मठ के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां 11 बजे आयोजित छेरछेरा कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद सुबह 11.45 बजे मुख्यमंत्री निवास में मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में भी शामिल होंगे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है, इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है, CM ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा पुन्नी तिहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है।

#CHHATTISGARH
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved