मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

By DAMINI

MADHYA PRADESH  | 12:00:00 AM

title

BHOPAL:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। लाला हरदयाल भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के उन अग्रणी क्रान्तिकारियों में थे, जिन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों को देश की आजादी की लड़ाई में योगदान के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित किया। उनका जन्म 14 अक्टूबर 1884 को दिल्ली में हुआ। वे अमेरिका और लन्दन में सक्रिय रहे। अमेरिकी बुद्धिजीवी उन्हें हिन्दू सन्त, ऋषि एवं स्वतन्त्रता सेनानी कहा करते थे। वे वर्ष 1912 में स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में हिन्दू दर्शन तथा संस्कृत के ऑनरेरी प्रोफेसर नियुक्त हुए। उन्होंने गदर पत्रिका का प्रकाशन भी किया। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 4 मार्च 1939 को लाला हरदयाल का अवसान हुआ।

#MADHYA PRADESH
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved