सड़क हादसे का शिकार हुए उद्योगपति व टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री, कल दी जाएगी अंतिम विदाई

By DAMINI

NATIONAL  | 12:00:00 AM

title

DELHI :

गुजरात से मुंबई जाते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए उद्योगपति व टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

इससे पहले आज सुबह डॉक्टरों ने मिस्त्री का पोस्टमार्टम किया। कार दुर्घटना में मृतक साइरस मिस्त्री व जहांगरी पंडोल का शव आज जेजे अस्पताल लाया गया था। अधिकारियों ने बताया, दोनों शवों को मुर्दाघर में रखा गया है। वहीं इस हादसे में घायल दो अन्य लोगों को मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कार महिला चला रही थी 
जिस कार में सायरस मिस्त्री सवार थे, उसे एक महिला चला रही थी। उनकी पहचान जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनायता पंडोल के रूप में हुई है। कार में उनके साथ पति डेरियस पंडोल भी बैठे हुए थे। पीछे की सीट पर सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल बैठे हुए थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी।

2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया
मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।

#NATIONAL
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved