Maharashtra: रायगढ़ जिले में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप, एके-47 राइफल, कुछ राइफलें व भारी संख्या में कारतूस

By DAMINI

NATIONAL  | 12:00:00 AM

title

DELHI:

श्रीवर्धन विधायक, अदिति तटकरे ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार रायगढ़ के श्रीवर्धन के हरिहरेश्वर और भारदखोल में हथियार-दस्तावेज वाली कुछ नावें मिली है। जांच चल रही है, मैंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ATS या स्टेट एजेंसी की स्पेशल टीम तत्काल नियुक्त करें। मामले में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान जारी किया है। उनका कहना है कि मामले पर सरकार गंभीरता से नजर बनाए हुए है। गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।


महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री ने बताया कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। नाव यूरोप जा रही थी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक समुद्र में नाव का इंजन खराब हो गया था। कोरियाई नाव से लोगों को निकाला गया। अब यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गई है। आगामी त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नाव से तीन एके-47 राइफलें मिलीं। आधी टूटी हालत में नाव हाईटाइड के कारण कोकण तट की ओर आ गई। केंद्रीय एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। किसी भी परिणाम की किसी भी संभावना को हल्के में नहीं लिया जाएगा। एटीएस भी इस पर काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया जाएगा। अलर्ट की स्थिति के मानदंडों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं।

उन्होंने कहा कि किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। यहां नाव अभी-अभी यहां पहुंची है। हम किसी भी बात से इनकार नहीं कर रहे हैं। सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

रायगढ़ जिले में हाई अलर्ट जारी
रायगढ़ जिले में हाईअलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार दो संदिग्ध नाव लावारिस मिली हैं। इनमें से एक में ये हथियार मिले हैं। इन नावों में कौन सवार होकर आया और ये कहां से आई, इन बातों की पड़ताल में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं। पुलिस ने नाव को अपने कब्जे में ले लिया है। यह नाव समुद्र के किनारे मिली है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि नाव के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। महाराष्ट्र एटीएस की टीम रायगढ़ के लिए रवाना हो गई है। यह टीम इस पूरे मामले की पड़ताल करेगी।

26/11 जैसी साजिश की आशंका
महाराष्ट्र में मिली इस संदिग्ध नाव से गुजरात के पोरबंदर तट पर पूर्व में मिली संदिग्ध नाव और उसके बाद मुंबई में हुए 26/11 जैसी आतंकी साजिश की आशंका पैदा हो गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये नाव कहां से आई और इसमें मिले हथियार किसने भेजे? क्या नाव में कोई सवार होकर आया था और यदि आया था तो वह कहां है?

#NATIONAL
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved