COVID -19 : देश में बीते 24 घंटे में 1829 कोरोना के नए मामले सामने आए ,33 लोगों की जान गई

By DAMINI

NATIONAL  | 12:00:00 AM

title

DELHI:

देश में कोरोना मामलों में मंगलवार के मुकाबले आज उछाल देखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,829 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 1569 कोरोना संक्रमित मिले थे। इतना ही नहीं 24 घंटे के दौरान कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आज सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में कोरोना से 33 लोगों की मौत हुई है। जबकि, एक दिन पहले 19 लोगों की मौत हुई थी। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, 24 घंटे के दौरान देश भर में 2,549 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए। अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 15,647 हो गई है। जबकि, एक दिन पहले यह 16,400 थी।

देश में अब तक 5,24,293 मौतें 

कोरोना से होने वाली 33 नई मौतों के साथ कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,293 पहुंच गया है। केंद्रीय आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 4,31,27,199 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 4,25,87,259 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 1,91,65,00,770 लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है।

#CORONA VIRUS
WhatsApp      Gmail    

Copyright 2020, Himaksh Enterprises | All Rights Reserved