चीन की बड़ी चालबाजी : महामारी का फायदा उठाकर किरबाती में शुरू की एम्बेसी

By Anant

INTERNATIONAL  | 12:00:00 AM

title

DELHI:

किरबाती प्रशांत महासागर का एक छोटा सा देश है, लेकिन रणनीतिक तौर इसकी काफी अहमियत है
किरबाती दुनिया के लिए क्यों अहम?
चीन किरबाती के जरिए कई मकसद पूरे करना चाहता है।
किरबाती प्रशांत महासागर के उस हिस्से में स्थित है, जहां से एशिया और अमेरिका जुड़ते हैं। यानी ट्रेड के लिहाज से यह काफी अहम है।

चीन की काफी पहले से किरबाती पर नजर है। 2006 में चीन के तब के राष्ट्रपति वेन जियाबाओ यहां आए थे। इस देश को आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। किरबाती की जीडीपी सिर्फ 33.77 बिलियन डॉलर है। महामारी के दौर में चीन ने इस देश को काफी मदद की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यहां के मेडिकल स्टाफ को ट्रेंड किया। दूसरे मेडिकल इक्युपमेंट्स भी भेजे।

ऑस्ट्रेलिया ने भी चीन की चाल को नाकाम करने की तैयारी कर ली है। दो बड़ी घोषणाएं कीं। पहली- किरबाती और इस क्षेत्र के बाकी 10 देशों को 6.9 करोड़ डॉलर की मदद फौरन दी जाएगी। दूसरी- ऑस्ट्रेलिया के दो मशहूर टीवी शो शुरू किए जाएंगे। दूसरी घोषणा के खास मायने हैं। क्योंकि, भाषाई तौर पर ऑस्ट्रेलिया यहां काफी असर रखता है। इन शोज के जरिए वो लोगों तक ज्यादा पहुंच बना पाएगा। ऑस्ट्रेलिया के इस कदम से चीन काफी परेशान भी है।

#INTERNATIONAL
WhatsApp      Gmail